सुभाष चौक पूजा पंडाल में बना लक्ष्मण झूला बना श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ शहर समेत पूरे जिला में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। बुधवार को विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में महानवमी के दिन माता के नौवें रूप माता सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। हर्षोल्लास के साथ इस वर्ष नवरात्र संपन्न हुआ। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, खुशहाली व स्वस्थ जीवन का वरदान मांगा। बुधवार को हवन के साथ नवरात्र का समापन हुआ तथा माता को अगले वर्ष पुनः आने की कामना करते हुये विदायी दी गयी। इस दौरान जिले भर के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ माता की प्रतिमाओं के दर्शन व पंडालों की सज्जा देखने को उमड़ती रही।

रामगढ़ शहर का सुभाष चौक स्थित सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गापूजा समिति का पूजा पंडाल इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहा पर्वत व गिरते झरने के बीच ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला का प्रारूप तैयार किया गया था । श्रद्धालु लक्षमण झूला से गुजर कर पर्वत की गुफा में प्रवेश करते थे। गुफा में श्रद्धालुओं को माता की प्रतिमा का दर्शन होता था। लक्ष्मण झूला को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे तथा लोगों में लक्ष्मण झूला पर सेल्फी लेने की होड़ मची थी। यहां व्यवस्था बनाये रखने में पूजा समिति के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, महासचिव वरुण सिंह, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय केशरी, बबलू मोहाबिया, मुकेश यादव, संजय साव, मुन्ना राठौड़, राजू मुखर्जी, अशोक यादव, प्रमोद राय, रवि राय, अर्जुन भागर्व, राहुल भार्गव, सुनील गुप्ता, संतु गुप्ता आदि योगदान दे रहे हैं।