रजरप्पा (रामगढ़), झारखंड :राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार गुरुवार को अपने परिजनों के साथ रजरप्पा पहुंचे और मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पूजा कराई। मुख्य सचिव ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और नारियल अर्पित कर रक्षासूत्र भी बंधवाया।
पूजा के बाद मंदिर न्यास समिति की ओर से उन्हें मां छिन्नमस्तिका की तस्वीर भेंट की गई। उन्होंने कहा कि वे मां भगवती से झारखंड की समृद्धि, शांति और सुख-समृद्धि की कामना करने पहुंचे हैं।
अधिकारियों ने किया स्वागत मुख्य सचिव के मंदिर आगमन पर रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त, एसडीओ, डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।