आरएसएस रामगढ़ जिला संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश का निधन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) रामगढ़ के जिला संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश का 2 अक्टूबर को बनारस में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें घर भेजा गया था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

वेद प्रकाश का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शेरघाटी चंडी स्थान में किया गया। वे पिछले छह वर्षों से आरएसएस से सक्रिय रूप से जुड़े थे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी और वे रामगढ़ ओवरब्रिज के पास “साइंस कोचिंग सेंटर” भी संचालित करते थे, जहां वे विद्यार्थियों को शिक्षा देते थे। उनके निधन से संगठन और स्थानीय समाज में गहरा शोक व्याप्त है।