रांची, झारखंड :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु ने संगठन सृजन-2025 के तहत जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उत्पन्न असंतोष को दूर करने के लिए जिला पर्यवेक्षकों को तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर बैठक करने का निर्देश जारी किया है।
यह निर्देश पत्रांक 682/10/2025, दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार, “संगठन सृजन-2025” अभियान के तहत सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूर्ण हो चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
तीन दिनों में प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश
पत्र में जिला पर्यवेक्षकों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में जाकर ऐसे कांग्रेसजनों से संपर्क करें जो असंतुष्ट हैं, उन्हें कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और संगठन की एकजुटता के संदेश से अवगत कराएं और तीन दिनों के भीतर अपनी बैठक की रिपोर्ट (प्रतिवेदन) प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंपें।
दीपावली की शुभकामनाओं के साथ जारी निर्देश
अभिलाष साहु ने पत्र में दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन सृजन की प्रक्रिया कांग्रेस की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका अपेक्षित है।
प्रतिलिपि भेजी गई:
के राजू — स्थायी आमंत्रित सदस्य, CWC, AICC, प्रभारी झारखंड।
डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद — सचिव, AICC सह प्रभारी झारखंड।
नेता/उपनेता — कांग्रेस विधायक दल।
अध्यक्ष — जिला कांग्रेस कमिटी।
पत्र झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, श्रद्धानंद पथ, कांग्रेस भवन, रांची से जारी किया गया है।