रामगढ़, झारखंड : बच्ची देवी सेवा समिति, मंडल जी गली भदानीनगर के सचिव जितेंद्र कुमार मंडल ने अपने पिता स्व. रत्नेश्वर प्रसाद मंडल के पुण्यतिथि के अवसर पर कैथोलिक आश्रम विद्यालय, पटेल नगर की तृतीय वर्ग की छात्रा का भविष्य का पूरा शिक्षा खर्च उठाने का दायित्व लिया।
छात्रा, अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उसके पिता ने उसे अच्छे विद्यालय में पढ़ाने की कोशिश की। बच्ची देवी सेवा समिति और जितेंद्र कुमार मंडल ने भविष्य की शिक्षा में आने वाले सभी खर्च का 100% योगदान देने की घोषणा की।
जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे ऐसे होनहार बेटी के शिक्षा ग्रहण में योगदान देकर धन्य महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर कैथोलिक आश्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण ने इस नेक कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक बासिल कुजूर, डेविड सर, शेखर सर, चंद्रिका चौधरी, संजय किंडो, भोला शर्मा, अशोक राणा, चमन कुमार, मुन्ना ओझा, उमाशंकर उपाध्याय आदि उपस्थित थे।