संगत ने “नाम मिले ता जीवा” के कीर्तन से किया वातावरण को भक्तिमय, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत
रामगढ़ (झारखंड) : सिख धर्म के प्रवर्तक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर चौथे दिन रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने निशान साहिब लेकर की।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड होते हुए फुटबॉल ग्राउंड तक पहुँची। इसके बाद संगत बस से ग्रीन विला अपार्टमेंट स्थित सरदार दलजीत सिंह संधू के आवास पहुँची, जहाँ संधू परिवार ने साध संगत का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सरदार दलजीत सिंह किंगरा ने सरदार दलजीत सिंह संधू को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
पूरी प्रभात फेरी के दौरान “मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरुनानक आया” और “नाम मिले ता जीवा नानक नाम मिले ता जीवा” जैसे शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु व कमेटी सदस्य :
प्रभात फेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह (कुज्जू वाले), विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, कुलजीत सिंह कालरा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, अनमोल सिंह, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, जसकीरत सिंह सैनी, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, मन्नत सिंह, बबलू छाबड़ा, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, रोमी छाबड़ा, कुदरत छाबड़ा, रुचि कौर, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, लवली लांबा, बबली सोनी, निक्की लांबा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।