रामगढ़, झारखंड : आस्था के महापर्व छठ पूजा के तहत रविवार 26 अक्टूबर 2025 को सांड्ल्या में खरना पूजन के की गई। जिलेभर में छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ खरना का व्रत संपन्न किया।
सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य किया गया। संध्या काल में व्रती महिलाओं ने शुद्धता के साथ गुड़-चावल की खीर, रोटी और फल का प्रसाद तैयार कर छठ मैया को अर्पित किया। पूरे दिन निर्जला रह कर छठव्रतियों ने पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
रविवार को शहर समेत पूरे जिले भर में फल और पूजा सामग्री की दुकाने लगाई गयी थी । जहाँ खरीदारी करने वालों की भीड़ थी।
रामगढ़, रजरप्पा, गोला और भुरकुंडा सहित विभिन्न घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की है। सोमवार को व्रती महिलाएं अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अप्रीत करेंगे ।