रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ केसरवानी वैश्य सभा की बैठक शनिवार, 08 नवंबर 2025 को देर शाम स्थानीय कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशोरी लाल केसरी ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में बंसी केसरी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी नगर कमेटी को भंग करते हुए नई नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमेटी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
अध्यक्ष: श्री ओमप्रकाश केसरी
महामंत्री: श्री राजेश केसरी
कोषाध्यक्ष: श्री मृत्युंजय केसरी
मुख्य संरक्षक: श्री भगवान दास केसरी, श्री बंसी प्रसाद केसरी, श्री मदन केसरी
सह-कोषाध्यक्ष: श्री पिंटू केसरी
निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का विस्तृत चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल की उपस्थिति में आगामी बैठक में किया जाएगा। मौके पर बंसी केशरी, भगवान केशरी, प्रदीप केशरी, दिलीप केशरी, किशोरी लाल केशरी, पिंटू केशरी, शिव कुमार केशरी, राजेश केशरी, गणेश केशरी, ओम प्रकाश केशरी, मृत्युंजय केशरी समेत अन्य लोग मौजूद थे ।