बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एनडीए की 8वीं सरकार बनी

Spread the love

पटना (बिहार) : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नवगठित 8वीं सरकार के मुखिया के तौर पर 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस कैबिनेट में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा-रामविलास, हम और रालोमो को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मंत्रिमंडल में पार्टीवार प्रतिनिधित्व

बीजेपी – 14 मंत्री

जेडीयू – 8 मंत्री

लोजपा-आर – 2 मंत्री

हम – 1 मंत्री

रालोमो – 1 मंत्री

रालोमो कोटे से बनाए गए दीपक प्रकाश अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें विधान परिषद भेजे जाने की तैयारी है।
हम पार्टी के जीतनराम मांझी ने अपने बेटे संतोष सुमन को दोबारा मंत्री बनवाया है।
लोजपा-रामविलास के चिराग पासवान ने अपने कोटे से मुकेश रौशन, संजय कुमार सिंह और संजय पासवान को मंत्री पद दिलाया है।

नीतीश कैबिनेट : पार्टीवार पूरी सूची

जेडीयू

नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री

विजय कुमार चौधरी – मंत्री

बिजेंद्र प्रसाद यादव – मंत्री

श्रवण कुमार – मंत्री

अशोक चौधरी – मंत्री

लेशी सिंह – मंत्री

मदन सहनी – मंत्री

सुनील कुमार – मंत्री

मोहम्मद जमा खान – मंत्री

बीजेपी

सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री

विजय कुमार सिन्हा – उपमुख्यमंत्री

मंगल पांडेय – मंत्री

दिलीप जायसवाल – मंत्री

नितिन नबीन – मंत्री

रामकृपाल यादव – मंत्री

संजय सिंह टाइगर – मंत्री

अरुण शंकर प्रसाद – मंत्री

सुरेंद्र मेहता – मंत्री

नारायण प्रसाद – मंत्री

रमा निषाद – मंत्री

लखेंद्र कुमार रौशन – मंत्री

श्रेयसी सिंह – मंत्री

प्रमोद कुमार – मंत्री

लोजपा-रामविलास

संजय कुमार – मंत्री

संजय कुमार सिंह – मंत्री

हम ( हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)

संतोष सुमन – मंत्री

रालोमो

दीपक प्रकाश – मंत्री

राजनीतिक समीकरण

नीतीश कुमार अब तक 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं। एनडीए की पिछली सरकार में एक बार जीतनराम मांझी भी मुख्यमंत्री बने थे।

2025 के बिहार चुनाव में एनडीए को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला।
राजग के कुल 202 विधायक हैं:

बीजेपी – 89

जेडीयू – 85

लोजपा-रामविलास – 19

हम – 5

रालोमो – 4

नीतीश कुमार ने पहले ही संकेत दे दिया था कि पहले चरण में सभी 35 मंत्रियों को शामिल नहीं किया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।