युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

बरकाकाना (रामगढ़) : डॉ आरपी तिवारी क्लिनिक के समीप एक निजी मकान में रहने वाले राहुल कुमार तुरी (21 वर्ष), पिता सुनील तुरी, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्य पहले बरकाकाना रेलवे में कार्यरत थे और इसी कारण परिवार लंबे समय तक यहीं रहा। रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार गोमो चला गया, जबकि राहुल बरकाकाना में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ छोटा-मोटा काम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।