देवघर, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की उन्नति की प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे, जिनमें अमर बाउरी, भानू प्रताप शाही, अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और बिरांची नारायण शामिल थे।
मंदिर परिसर में जेपी नड्डा ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और लोगों ने भी उनका स्वागत किया। दर्शन के मद्देनज़र मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रशासन ने विशेष रूप से मजबूत किया था।