Delhi School: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, स्कूल फीस बिल को कैबिनेट की मंजूरी

Spread the love

Delhi School: दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें स्कूल बिल को मंजूरी दे दी गई है. जिसके बाद सभी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर लगाम लग जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने निजी और सरकारी स्कूलों में फीस विनियमित करने के लिए मसौदा विधेयक को मंजूरी दी.

Delhi School: कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बताया, “मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है, और आज कैबिनेट ने मसौदा विधेयक पारित कर दिया है. दिल्ली के सभी 1677 स्कूलों, चाहे वो सहायता प्राप्त हों, गैर सहायता प्राप्त हों, निजी हों या सभी तरह के स्कूल हों, के लिए फीस के लिए एक पूरी गाइडलाइन, प्रक्रिया तय की जाएगी. इतिहास में पहली बार दिल्ली सरकार द्वारा ऐसा विधेयक तैयार किया जा रहा है जो पूरी तरह से सुरक्षित है.”