May 2025 School Holidays: मई का महीना बच्चों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आता है. इस दौरान स्कूल और कॉलेज गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद रहते हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं. यहां मई 2025 में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट दी गई है, जिससे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स आसानी से प्लान बना सकें.
May 2025 School Holidays in Hindi: गर्मियों का मौसम बच्चों और पैरेंट्स दोनों के लिए सबसे खास समय होता है. मई 2025 में देश के ज्यादातर स्कूल गर्मी की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे. इस दौरान बच्चे पढ़ाई से ब्रेक लेते हैं और परिवार छुट्टियों की प्लानिंग करता है. हालांकि छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन मई का महीना अधिकतर राज्यों में छुट्टियों से भरा होता है. कुछ राज्यों में खास त्योहारों या स्थानीय छुट्टियों के कारण यह ब्रेक और भी लंबा हो जाता है. इस लेख में मई 2025 में सभी राज्यों के स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों की लिस्ट (May 2025 School Holidays) दे रहे हैं.