TS SSC 10th Results 2025 OUT: TS SSC 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है. तेलंगाना बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर घोषित कर दिए हैं. छात्र अपना हॉल टिकट नंबर डालकर रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
TS SSC 10th Results 2025 OUT: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज, 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं यानी एसएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
इतने छात्रों ने दी है परीक्षा (TS SSC 10th Results 2025 OUT)
इस साल राज्यभर से करीब 5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है. पिछले साल 90% से ज्यादा छात्र पास हुए थे, इसलिए इस बार भी अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई दिक्कत न हो. रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर के जरिए भी देखा जा सकता है. ये परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं.