स्टेशन कमांडर सह छावनी परिषद अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मरार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिहार फाउंड्री द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आंदोलनरत लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को रामगढ़ के स्टेशन कमांडर सह छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी से मिल कर प्रदूषण के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। साथ ही स्टेषन कमांडर को प्रदूषण से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मिलने गये प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने बताया कि स्टेषन कमांडर ने कहा कि उनकी अभी नई पोस्टिंग हैं इसलिए उनको हमारी मुहिम के बारे में पहले से बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी। पर उन्होंने हमारी सारी स्थिति को देखते हुए हम लोगों के साथ एक अगली मीटिंग का आश्वासन दिया और उस मीटिंग में विस्तृत रूप से इस पर बात होगीं और उसके हिसाब से फिर कारवाई की जायगी। यह आश्वासन ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने प्रतिनिधि मंडल को दिया।