श्री कृष्ण विद्या मंदिर में हैप्पी क्लास रूम और क्लास मैनेजमेंट पर कार्यशाला संपन्न
श्री कृष्ण विद्या मंदिर में विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा के नेतृत्व एवं उचित मार्गदर्शन में दो दिवसीय इन हाउस कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह दिनांक 19 एवं 20 मई 2025 को आयोजित किया गया था। इस ट्रेनिंग का शुभारंभ प्रशासक एसपी सिन्हा एवं प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा केआशीष वचन एवं निर्देश के द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं को भविष्य में इस ट्रेनिंग से अच्छी सीख लेने को कहा एवं उस पर अमल करने का निर्देश भी दिया। इस ट्रेनिंग का मुख्य टॉपिक हैप्पी क्लासरूम और क्लास मैनेजमेंट है। इस के रिसोर्स पर्सन थे उप प्राचार्य विजय तिवारी एवं वरिष्ठ शिक्षिका रंजू कुमारी। विजय तिवारी एवं रंजू कुमारी के द्वारा यह इन हाउस ट्रेनिंग करवाया गयाए जिन्होंने अपने ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक . शिक्षिकाओं से कक्षा के दौरान हैप्पी क्लासरूम एवं हैप्पी मैनेजमेंट टॉपिक पर अपने विचार साझा किए। शिक्षक और बच्चों के बीच एक अच्छी तालमेल और खुशी का माहौल रखते हुए पढ़ाई करने का सुझाव दिया गया। विद्यालय के शिक्षक . शिक्षिकाओं ने ट्रेनिंग से अच्छी सीख लेते हुए अपने आप में सुधार लाने का वादा किया। इस मौके पर विद्यालय में अनिता कुमारी, अनिता महतो, सपना चक्रवती, रंजन बोस, पार्थो सरकारए अमित तिवारीए श्वेता प्रसादए निकिता प्रियाए आकांक्षा प्रिया, टेकलाल महतो, सुरेंद्र प्रसाद, अनंत किशोर प्रसाद, शोभा कुमारी, नंदनी कुमारी, अभिषेक कुमार, शारिक आलम, शाहीन नाज, मनोरंजन चौधरी, अंजना दास, अमित कुशवाहा, गुरप्रीत कौर, ऊषा सिंह इत्यादि मौजूद थे। सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों की देखरेख में यह इन हाउस ट्रेनिंग बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।