गिद्दी में बाइक हादसा: झपकी बनी दुर्घटना की वजह, महिला-बच्ची समेत तीन लोग घायल

Spread the love

गिद्दी: गिद्दी नईसराय सड़क पर रेलीगढ़ा पुल के समीप गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला, बच्ची और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल होने वालों में मिश्राइनमोढ़ा निवासी देवचंद्र बेदिया, उनकी चाची शकंती देवी और अनुष्का कुमारी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवचंद्र बेदिया बाइक से अपनी चाची और एक बच्ची को लेकर रामगढ़ से मिश्राइनमोढ़ा की ओर जा रहे थे, तभी रेलीगढ़ा पुल के पास उन्हें झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला और युवक को चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बच्ची को मामूली चोटें लगी हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्कता की अहमियत को उजागर करती है।