रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू
मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद को किया गया कार्यकारी एजेंसी प्रतिनियुक्त
2 लाख की राशि से डीएमएफटी के तहत होगा सफाई व सौन्दर्यीकरण कार्य
रामगढ़: रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत बड़ी पहल की गई है। योजना के तहत उपायुक्त के निर्देश पर रामगढ़ शहर अंतर्गत सतकौड़ी काम्प्लेक्स के सामने स्थित तालाब का 2 लाख रुपए की राशि से सफाई व सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारी एजेंसी के रूप में मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद रामगढ़ को नामित किया गया किया गया है वहीं कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार से रामगढ़ शहर के सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित तालाब का सफाई व अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो गया। छावनी परिषद ने अपने सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया। साथ ही सफाई कार्य के व तालाब में जमा मिट्टी व अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी का भी उपयोग छावनी परिषद द्वारा किया जा रहा है। उपायुक्त के इस पहल से लोगों में शहर के अन्य तालाबों के साफ सफाई की उम्मीद जगी है।