रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज की मासिक बैठक अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित समाज के जिला कार्यालय में हुई। आशुतोष सिंह (अध्यक्ष) के अस्वस्थ होने के कारण आज की बैठक की अध्यक्षता श्री वृंदावन सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व संरक्षक स्व. डॉ निर्मल कुमार बनर्जी की जन्म जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम डॉ. के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पर्पण किया गया।उपस्थित पेंशनरों ने डॉ बनर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। आज की बैठक में स्वास्थ्य जीवन बीमा के संबंध भी चर्चा के साथ साथ सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिलीप साह ने दिया । आज की बैठक में मुख्य रूप से सचिव छोटू लाल मोदी, कोषाध्यक्ष छुन्न साहू, संरक्षक पन्ना लाल राम, दिलीप साहा, प्रखंड अध्यक्ष देवशरण महतो, रामस्वरूप खन्ना तथा सुधीर तिवारी, रामप्रसाद महतो, उमा साहू, महेश्वर प्रसाद बाल गोविंद करमाली, भगतु नाया, महेंद्र मिश्रा, प्रदीप बनर्जी, अनिल बनर्जी आदि उपस्थित थे।