रामगढ़ ज़िले से अग्रगति संस्था इस नेटवर्क की अगुआई करेंगी
रामगढ़, झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औद्योगिक परिवर्तन और खास कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निबटने के लिए आदिवासियत की संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संक्रमण के इस दौर में विकास के ऐसे मॉडल के निर्माण की जरूरत है जो न केवल औद्योगिक परिवर्तन की चुनौतियों को कम करे बल्कि झारखंड के लोगों को एक मजबूतए न्यायसंगत और सतत भविष्य के निर्माण की दिशा दे। यह मॉडल सतत आजीविकाए सामुदायिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और भावी पीढ़ी में जलए जंगल और जमीन के प्रति जुड़ाव की परंपरा को विकसित करने से ही संभव हो सकता है। राजधानी रांची में 28 मई 2025 को राज्य की 30 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के साझा प्रयास से गठित सारथी झारखंड जस्ट ट्रांज़िशन नेटवर्क का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी सामाजिक संस्था अग्रगति के निदेषक किरण षंकर दत्त ने पत्रकार सम्मेदल में पत्रकारों को दिया। सारथी नेटवर्क का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि झारखंड की विकास यात्रा में वे समुदाय भी प्रमुख भूमिका निभाएँ जो अब तक हाशिए पर रहे हैंकृविशेषकर वनए खनन और पारंपरिक आजीविका पर निर्भर समुदाय। रामगढ़ ज़िले से अग्रगति संस्था इस नेटवर्क की अगुआई करेंगी। अग्रगति संस्था वर्षों से समाज में पानी और पर्यावरण के मुद्दें को लेकर काम कर रही है साथ ही वंचित समुदायोंए और महिलाओं एवं बाल अधिकारए बाल विवाह रोकथाम के मुद्दे पर कार्य कर रही हैं। आगामी वर्षों में सारथी नेटवर्क के माध्यम से पूरे राज्य में संवादए प्रशिक्षणए जन.जागरूकता और नीति समन्वय की गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।