दामोदर महोत्सव के आयोजन को लेकर नयीसराय स्थित आंजनेय ऑटोमोबाइल में बैठक

Spread the love

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा का संयोग

 

रामगढ़ मे दामोदर नद के तट पर होगी गंगा आरती

 

रामगढ़, झारखंड : दामोदर महोत्सव रामगढ़ के तत्वाधान में शनिवार को नयीसराय स्थिति आंजनेय ऑटोमोबाइल में  गंगा दशहरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी | बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला संयोजक गोविंद मेवाड ने की | बैठक में मुख्य रूप से दामोदर बचाओ आंदोलन झारखंड के प्रणेता विधायक सरयू राय एवं प्रदेश अध्यक्ष अंशुल शरण उपस्थित हुए | बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर दामोदर नदी के तट पर रामगढ़ में गंगा पूजन एवं गंगा आरती की व्यवस्था पर चर्चा हुई | विधायक सरयू राय का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया | स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला संयोजक श्री गोविंद मेवाड़, डॉ संजय सिंह, सरदार अनमोल सिंह, बृजेश पाठक ,रविंद्र शर्मा, शशि शेखर सिंह, सुशांत पांडे शामिल थे | बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री राय ने कहा कि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के साथ गंगा दशहरा का सुखद संयोग है | गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रामगढ़ जिला के दामोदर नद के तट पर दामोदर नद पूजन एवं गंगा आरती की परंपरा का हम सभी निर्वहन करेंगे |2004 से लेकर 2025 तक यानी 21 वर्षों से झारखंड के लातेहार जिला के बोदा पहाड़ पर अवस्थित चूल्हा पानी के उद्गम स्थल से लेकर धनबाद के पंचेत नदी के तट पर यह सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के द्वारा किया जा रहा है | दामोदर बचाओ आंदोलन समिति से जुड़े लोग इसके प्रमुख संवाहक हैं | झारखंड के अनेकों कार्यकर्ताओं का प्रारंभ से साथ मिला है |हमारे बीच अधिकांश कार्यकर्ता और नए-नए युवा इस सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं | इस बार बोकारो जिला के तेलमच्चो नामक स्थान पर दामोदर नद पूजन एवं गंगा आरती के लिए मुख्य रूप से झारखंड के राज्यपाल शिरकत करेंगे | राज्यपाल महोदय इसकी स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं | झारखंड के लगभग 40 स्थानों पर दामोदर नद पूजन एवं गंगा आरती का आयोजन होना सुनिश्चित है | हर जिला के कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित स्थान पर कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहनत एवं कार्यक्रम करने में जुड़ गए हैं | डॉ संजय सिंह ने कहा कि रामगढ़ में  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का कार्यक्रम होगा | दामोदर तट पर 5 जून को शाम 5:00 बजे दामोदर नद पूजन एवं गंगा आरती की जाएगी | दामोदर महोत्सव से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील किया गया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें| रामगढ़ के सामाजिक व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी संगठनों से आग्रह किया गया है  कि इस सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें | बताया गया कि जल योद्धा के रूप में भारत सरकार के जल संसाधन मंत्री के द्वारा श्री गोविंद मेवाड़ एवं डॉ संजय सिंह को सम्मानित करना रामगढ़ के लिए गौरव की बात है | बैठक में रविंद्र प्रसाद शर्मा, सुमन सिंह सुशांत पांडे द्वारा कुछ प्रमुख सुझाव देते हुए कहा कि दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बहुत सारे प्रयास हुए हैं किंतु नगरीय कचरा एवं निजी कल कारखाने के कचरे का बहाव आज भी दामोदर नदी में हो रहा है ,यह चिंता का विषय है |बैठक के अंत में सरदार अनमोल सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया | बैठक में मुख्य रूप से वरुण बगड़िया शशि शेखर सिंह मनमोहन सिंह लांबा अनिल गोयल वीरेंद्र सिंहा ,जगतार सिंह, संतन सिंह ,मिथिलेश मंडल सत्यजीत सिंह गणेश प्रसाद उमेश राजगढ़िया विवेक सिंह श्रींजय मेवाड़ आदि सम्मिलित थे |