रामगढ़ जिले के JAC 12वीं परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जानिए टॉप-10 में किसका रहा दबदबा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में रामगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कॉमर्स और साइंस दोनों ही संकायों में विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।

कॉमर्स टॉपर: प्रिया कुमारी – 442 अंक

प्रिया कुमारी, जो अपग्रेड आरबी प्लस-2 स्कूल, सांडी (चितरपुर) की छात्रा हैं, ने कॉमर्स संकाय में जिला टॉप करते हुए 442 अंक प्राप्त किए। उनके अनुकरणीय प्रदर्शन ने छात्राओं में नया उत्साह भर दिया है।

कॉमर्स के अन्य टॉपर्स की सूची:

रैंक नाम विद्यालय अंक
2 ज्योति कुमारी जेएम कॉलेज, भुरकुंडा 433
3 मानसी जेएम कॉलेज, भुरकुंडा 432
3 रोहन कुमार श्रमिक प्लस-2 हाई स्कूल, सिरका 432
4 मानसी कुमारी जेएम कॉलेज, भुरकुंडा 426
5 सोनी कुमारी एसएस प्लस-2 हाई स्कूल, गोला 420
6 पूजा पोद्दार एसएस प्लस-2 हाई स्कूल, गोला 417
7 सूरज महतो राधा गोविंद इंटर कॉलेज 416
8 अभिनव कुमार जेएम कॉलेज, भुरकुंडा 415
9 आतिशा परवीन चितरपुर इंटर कॉलेज 414
10 गौरव कुमार केकेसी प्लस-2 हाई स्कूल, सयाल 410

साइंस टॉपर: निखिल कुमार – 460 अंक

निखिल कुमार, आईजीएसआई कॉलेज, मांडु के छात्र ने 460 अंकों के साथ साइंस संकाय में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान वर्ग में यह प्रदर्शन जिले के लिए गर्व की बात है।

साइंस के अन्य टॉपर्स की सूची:

रैंक नाम विद्यालय अंक
2 ध्रुव कुमार राजीव गांधी इंटर कॉलेज, पिंडरा तापिन 455
3 गफ्फार अंसारी राजीव गांधी इंटर कॉलेज, पिंडरा तापिन 452
4 वर्षा कुमारी एसएस प्लस टू हाई स्कूल, गोला 447
5 सृष्टि कुमारी राजीव गांधी इंटर कॉलेज, पिंडरा तापिन 446
6 अंकित देव राजीव गांधी इंटर कॉलेज, पिंडरा तापिन 444
7 विशेष कुमार आईजीएसआई कॉलेज, मांडु 440
8 फैजान आलम एसएस प्लस टू हाई स्कूल, गोला 438
9 आनंद यादव राजीव गांधी इंटर कॉलेज, पिंडरा तापिन 437
9 वर्षा कुमारी अपग्रेडेड आरबी प्लस टू हाई स्कूल, सांडी चितरपुर 437
10 नमन कुमार एसएस प्लस टू हाई स्कूल, मांडु 436

 

प्रशासन और शिक्षकों ने दी बधाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन रामगढ़ के शिक्षा स्तर की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।