अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

सन्डेज ऑन साइकिल फाइट अगेंस्ट ओबेसिटी के तहत  स्कूली बच्चों के लिए साइक्लोथोन का आयोजन 

रामगढ़, झारखंड : अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर रामगढ़ के तत्वावधान में रविवार को फिट इंडिया सन्डेज ऑन साइकिल फाइट अगेंस्ट ओबेसिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया के कार्यक्रम “सन्डेज ऑन साइकिल फाइट अगेंस्ट ओबेसिटी” के तहत विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए एक साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। उक्त साइक्लोथोन भरेचनगर स्थित अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण से शुरू होकर रामाग्लास स्थित सीएन कॉलेज गेट से होते हुए वापस विद्यालय परिसर तक आकर समाप्त हुआ। साइक्लोथोन का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर के निर्देशानुसार किया गया तथा शुभारंभ विद्यालय की एकेडमिक हेड मौसमी बनर्जी ने बच्चों को हरी झंडी दिखा कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकेडमी हेड मौसमी बनर्जी ने कहा कि फिट इंडिया, सीबीएसई, डीएवी सीएमसी, साई, विभिन्न खेल संघों तथा भारत सरकार के द्वारा उठाए जा रहे इस प्रकार के पहल काफी सराहनीय हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से हर समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ – साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी संभव हो पाएगा। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के खेल शिक्षक सुमित कुमार,कला शिक्षक नीरज कुमार पाठक, छात्रगण व शिक्षकेतर कर्मियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।