रामगढ़, झारखंड : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची और जिला प्रशासन रामगढ़ के तत्वावधान में रविवार को फीट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम ने फिट इंडिया साइकिलिंग जागरूकता अभियान में शामिल लोगों व बच्चों का उत्साह बढ़ा कर किया। उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ्य रहने को लेकर अपने जीवन शैली में बदलाव लाने का आह्वान करते हुए स्वस्थय रहने के लिए तीस मिनट का प्रतिदिन समय निकालने को कहा। जिससे लोग प्रतिदिन अपने परिवार के सदस्यों एवं पडोसियों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। फीट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन शहर के थाना चौक से छावनी फुटबॉल मैदान तक किया गया। अभियान के समापन पर सभी को स्वस्थ्य रहने के लिए शपथ भी दिलाया गया। मौके पर डे बोर्डिंग प्रशिक्षक भोला नाथ महली, प्रकाश महतो, अंकित कुमार, झमन करमाली, सुरज मुण्डा, निशांत कुमार सहित दर्जनों खिलाड़ी व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।