सांसद मनीष जायसवाल का एक वर्ष का कार्यकाल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा : धनंजय कुमार पुटूस
रामगढ़, झारखंड :हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद, जनप्रिय नेता मनीष जायसवाल जी के सफल संसदीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की।
श्री पुुटूसने कहा कि यह वर्ष हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा। सांसद आदरणीय मनीष जायसवाल जी ने न केवल बुनियादी विकास कार्यों को गति दी, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अपना अद्वितीय योगदान दिया।
बेटियों के मान-सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद बेटियों को लहंगा वितरण कर उन्हें सामाजिक समर्थन और आत्मविश्वास प्रदान किया गया।
सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 201 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिससे न केवल अनेक परिवारों को आर्थिक संबल मिला, बल्कि सामाजिक एकता का संदेश भी गया।
रामनवमी के पावन अवसर पर परंपरा और संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न अखाड़ों को लाठी और उपकरणों का वितरण किया गया, जिससे युवाओं में परंपरागत शौर्य और अनुशासन का भाव विकसित हुआ।
कई महत्वपूर्ण कार्य सांसद के प्रयास से हुये
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ ।
युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत हुई ।
जनता से सीधा संवाद और समाधान आधारित राजनीति की मिसाल पेश की गई ।
जनता से मनीष जायसवाल के साथ मिल कर चलने का आह्वान
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि सांसद का यह एक वर्ष जनसेवा की भावना का जीवंत प्रमाण है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व मिला है। धनंजय कुमार पुटूस ने जनता से भी आह्वान किया कि वे सांसद मनीष जायसवाल जी के इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और एक समृद्ध, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से जागरूक हजारीबाग के निर्माण में सहयोग करें।