रामगढ़, झारखंड: शांतिधारा बुक ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सुरेश पी. अग्रवाल ने रामगढ़ जिले के नव नियुक्त उपायुक्त श्री फैज़ अक अहमद मुमताज को उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री अग्रवाल ने उपायुक्त द्वारा जिले की प्रत्येक पंचायत में पुस्तकालय खोलने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी रांची या अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ग्रामीण शिक्षा के विकास की ओर सार्थक पहल
श्री अग्रवाल ने कहा कि पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खुलने से:
स्थानीय विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और वातावरण की उपलब्धता होगी
कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी करने वालों को सुविधा मिलेगी
ग्रामीण क्षेत्र में ज्ञान और जानकारी का प्रसार बढ़ेगा
शत-प्रतिशत साक्षरता की दिशा में उपायुक्त का विजन
उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त श्री मुमताज़ का “100% फंक्शनल लिटरेसी” (शत-प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता) का जो विजन है, वह इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतर सकेगा। यह कदम आने वाले समय में रामगढ़ को एक साक्षर और ज्ञान-प्रधान जिला बनाने की दिशा में एक ठोस पहल साबित होगा।