प्रकृति की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी का यह प्रयास प्रेरणादायक है। हर पौधा, हमारे भविष्य की सुरक्षा है : कुलाधिपति बी एन साह
रामगढ़, झारखंड : एनसीसी कैडेटों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गड़के गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ अमन वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में कुल 41 कैडेट्स (जिसमें 18 SW और 23 SD कैडेट्स शामिल थे) ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेटों ने गांव के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाए और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया पौधारोपण के साथ-साथ कैडेट्स ने साफ-सफाई अभियान चलाया और लोगों को यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी का यह प्रयास प्रेरणादायक है। हर पौधा, हमारे भविष्य की सुरक्षा है। सचिव प्रियंका कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का काम नहीं, बल्कि यह जीवनशैली बननी चाहिए। एनसीसी कैडेटों का यह योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम का समापन सभी एनसीसी कैडेट्स और उपस्थित ग्रामीणों द्वारा “पर्यावरण को बचाने और हर साल पौधे लगाने” की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर ने न केवल हरियाली बढ़ाई, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता की नई भावना भी जगाई।
मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं दिए।