रामगढ़, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला द्वारा आज लॉयंस क्लब रामगढ़ कैंट के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता विकास प्रीतम का संबोधन
प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को “संकल्प से सिद्धि की ओर एक मजबूत कदम” बताते हुए कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है, और 2027 तक तीसरे स्थान पर होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को जनता के बीच ले जाएं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को “बौखलाहट भरा नरेटिव” बताया।
प्रमुख वक्ताओं द्वारा विचार
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, और पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने भी संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन फौजी ने किया।
कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी
बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, महेन्द्र प्रजापति, विजय जायसवाल, दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह, अशोक सोनी, राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा, योगेश दांगी, शीतल सिंह, कुश श्रीवास्तव, वारिश खान, रमेश वर्मा, मनोज महतो, सूर्यवंश श्रीवास्तव, बबलु साव, गणेश स्वर्णकार, सतीश मिश्रा, गिरधारी महतो, मिथिलेश मंडल, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, जितेन्द्र साहू, मुन्ना ओझा, मच्छेंद्र कुमार, अमरेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प सभा के मुख्य वक्ता एवं पदाधिकारियों की सूची