रजरप्पा में पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत रजरप्पा स्थित केशरी कुंज परिसर में मांडू विधायक तिवारी महतो द्वारा आयोजित सामूहिक पूजन एवं प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शिरकत की और माँ छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक अवसर पर सांसद ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, तथा आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी सहित अन्य नेताओं से आत्मीय मुलाकात की।

वापसी के क्रम में रामगढ़ के कोठार पुल और सिविल कोर्ट परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल एवं मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने नेतृत्व करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी और आगे की योजनाओं पर चर्चा की।