अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने किया सम्मानित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर  सम्मानित किया गया। अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय से विधि विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान समारोह के दौरान संगठन के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार को शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री पुटूस ने कहा कि  राजेन्द्र कुमार जैसे शिक्षित, संघर्षशील और समर्पित व्यक्तित्व को सम्मानित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनका यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा देगी, बल्कि न्याय के क्षेत्र में नई दिशा भी प्रदान करेगी। रामगढ़ को ऐसे योग्य और कर्मठ लोगों पर गर्व है।

कार्यक्रम में समिति के कई सदस्यगण, समाजसेवी और अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे और सभी ने राजेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं दीं।