रामगढ़, झारखंड :श्री कृष्ण विद्या मंदिर में मंगलवार को सीबीएसई की देखरेख में शिक्षक प्रशिक्षण एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय विज्ञान से संबंधित था।
विभिन्न विद्यालयों के कुल 46 शिक्षक – शिक्षिकाओं ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन सुरेंद्रनाथ सेनेटरी स्कूल रांची की अर्चना अग्रवाल एवं डी ए भी , बरकाकाना की श्रीमती प्राची झा थी। विद्यालय के प्रशासक सह वेन्यू डायरेक्टर एस पी सिन्हा एवं विद्यालय प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने दोनों अतिथियों सह रिसोर्स पर्सन का स्वागत बुके देकर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय की छात्राओं के एक समूह के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। सभी उपस्थित शिक्षकों ने विज्ञान आधारित एलीमेंट्री क्लासेस विषय पर पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। शाम 4:30 बजे उक्त कार्यशाला का समापन विद्यालय प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं की ग्रुप फोटोग्राफी की गई।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण के इस कार्यशाला के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया तथा विद्यालय प्राचार्य को इसके लिए बधाई दी। भविष्य में ऐसे शिक्षाप्रद कार्यशाला के अन्य आयोजनों पर जोर देते हुए अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं को ऐसे प्रशिक्षण का लाभ उनके मार्गदर्शन में अध्ययनरत बच्चों को देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का संदेश दिया।