रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश उत्सव

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ के पवित्र गुरुद्वारा साहिब में सिखों के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर विशेष दीवान का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया।

मुख्य अनुष्ठान और दीवान की झलकियां

  • दोपहर 12:30 बजे सहज पाठ का समापन स्त्री सत्संग द्वारा किया गया।

  • दिल्ली से पधारे रागी जत्था भाई साहब अमनदीप सिंह जी ने “सो सतगुरु प्यारा मेरे नाल है” जैसे शबदों से संगत को भावविभोर किया।

  • गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा गुरजीत सिंह ने गुरु साहिब के जीवन और सिख इतिहास पर प्रकाश डाला।

लंगर सेवा:
स्व. सरदार सुरेंद्र सिंह होरा और माता स्व. मंजीत कौर जी की स्मृति में उनके सुपुत्र सरदार सतेंद्र सिंह होरा और परिवार द्वारा लंगर की सेवा की गई।

सम्मान समारोह:

  • कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और संगत का अभिवादन किया।

  • स्वच्छता अभियान 2024 अवॉर्ड के अंतर्गत सरदार जोगिंदर सिंह जग्गी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

  • 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

13 जून को विशेष दीवान
गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की श्रृंखला में 13 जून की सुबह एक और विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:
परमदीप सिंह कालरा (प्रधान), अमरजीत सिंह सैनी (मित प्रधान), बबलू छाबड़ा, हैप्पी छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा (महासचिव), कुलवंत सिंह मारवाह, जगजीत सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी, तेजिंदर सिंह सोनी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, पप्पू जस्सल, परमजीत सिंह सैनी, अनमोल सिंह, अंगद चंडोक, यश छाबड़ा, शरद चमन, जसकरण सिंह।

स्त्री सत्संग की ओर से शामिल:
बलविंदर कौर छाबड़ा (प्रधान), डॉ मनबीर कौर, पम्मी गांधी, चरणजीत कौर जॉली, रोमी छाबड़ा, सुमी जॉली, नीलम अरोड़ा, जसमीत कौर सोनी, रंजू अरोड़ा सहित कई महिलाएं।