मांडू (रामगढ़): मांडू थाना क्षेत्र के पूंडी मुस्लिम टोला में बीती रात 31-वर्षीय शकील रज़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन कमरे में पहुँचे, तो शकील को कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका पाया।
पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदानंद कुमार मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ पोस्टमार्टम हाउस भेजा। प्रारंभिक जानकारी में यह पता चला है कि शकील व उसकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक कलह होता था, लेकिन आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुल खुलासा होगा और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना शनिवार देर रात की है।
पुलिस कार्रवाई:
मौके से शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं, परिजनों का हस्तक्षेप और कलह पर नजर
रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी