पतरातू (रामगढ़): आज पतरातू प्रखंड में ‘1st Little Champ Football Tournament’ का सफल आयोजन किया गया। यह प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय, पतरातू के प्रांगण में संपन्न हुई। अंडर-12 बालक वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में पतरातू प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में कैथोलिक आश्रम की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी, जबकि नेताजी सुभाष विद्यालय, पतरातू की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम अब पतरातू प्रखंड का प्रतिनिधित्व आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी।
विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन का महत्व बताया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक बिनेश्वर महतो और प्रमोद सिंह ने भी बच्चों को प्रेरित किया।
खेल संचालन में योगदान देने वाले प्रमुख शारीरिक शिक्षक: इमरान खान, रविंद्र दुबे, शेखर कुमार, पंकज कुमार राय, रामप्रकाश महतो, मनीष कुमार सिंह, अलोक कुमार मिश्रा, मनीष अभिर, चंद्रमोहन उरांव सहित अन्य शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनकी खेल भावना और ऊर्जा के लिए बधाई दी गई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि जागृत करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।