18 जून को टाटीसिल्वे में होगा लघु उद्योग भारती का प्रांतीय उद्यमी सम्मेलन, दो केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Spread the love

टाटीसिल्वे औद्योगिक क्षेत्र, रांची: लघु उद्योग भारती का नया अध्याय 18 जून 2025, बुधवार को प्रांतीय उद्यमी सम्मेलन के रूप में सामने आएगा, जिसमें दो केंद्रीय राज्यमंत्री शिरकत करेंगे। प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले पहले सत्र में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ उद्घाटन करेंगे, जबकि केन्द्रीय श्रम, रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रस्तुति देंगे पूर्वोत्तर भारत प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल। साथ ही राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी इंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विजय छापरिया, तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हैं।

दूसरे सत्र में प्रांत स्तरीय समिति का गठन होगा, जिसमें जिलेवार पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर  होटल शिवम् इन्न में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रामगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष अनिल गोयल ने की। इस बैठक में प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा, जिला सचिव अखिलेश सिंह, डॉ. शरद जैन, सरदार मनमोहन सिंह लांबा, वरुण बगड़िया, जेपी सिंह, विजय पोद्दार, संजय शर्मा, सुरेश अग्रवाल, विनोद कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रामगढ़ की एक बड़ी प्रतिनिधि टीम रैली कर सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी दिखाएगी।