रामगढ़ नगर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक संपन्न, नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आज नगर के वार्ड नंबर 6 नायक टोला में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन को लेकर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बलराम साहू ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी नगर महासचिव संजय वर्मा ने निभाई।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना पासवान, रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर पर्यवेक्षक बजरंग महतो। इस अवसर पर नगर कांग्रेस के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • नगर उपाध्यक्ष: खेमलाल बैठा

  • महासचिव: संजय वर्मा, दीपक राकेश

  • मंडल अध्यक्ष (भागवार):

    • भाग 1 – इबराज़ कुरैशी, दानिश

    • भाग 2 – दिलीप पांडे

    • भाग 3 – संजीव खंडेलवाल

    • भाग 4 – राकेश नायक, पिंटू

जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि “कांग्रेस पार्टी ही असल में गरीबों की पार्टी है, जो हमेशा उनके हितों की रक्षा करती है।”
नगर पर्यवेक्षक बजरंग महतो ने कहा कि “विधायक ममता देवी ने चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।”
नगर अध्यक्ष बलराम साहू ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि “महागठबंधन सरकार अपने वादों को निभा रही है, जिसमें मैया सम्मान योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं शामिल हैं।”

उपस्थित गण:
कार्यक्रम में वार्ड 6 के अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, अमर सिंह, दीपक करमाली, वीरू नायक, रोशन नायक, अभिषेक वर्मा, अर्जुन नायक, राजू नायक, हनी नायक, साहिल नायक, पिंटू नायक, दीपक नायक, मीरा देवी, गीता देवी, जयंती देवी, सुनीता देवी, पारो देवी, रूबी देवी, डुमनी देवी, ज्योति देवी, अनु देवी सहित कई अन्य स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।