रामगढ, झारखंड रामगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 32वीं वार्षिक आमसभा 22 जून रविवार को बिजुलिया स्थित चेंबर भवन में आयोजित की जाएगी। वार्षिक आमसभा चेंबर भवन में दिन के 12.15 बजे से प्रारंभ होगा। वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो, बतौर विशिष्ट अतिथि रामगढ़ की विधायक ममता देवी व एफजेसीसीआई रांची के अध्यक्ष परेष गट्टानी भाग लेगे। उक्त जानकारी रामगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मंजीत साहनी व मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू चतुर्वेदी ने दी है।