कुजू, रामगढ़: योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार की रात्रि मुकेश अग्रवाल के आवासीय परिसर, कुजू में श्री श्याम प्रभु के भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम के भक्तों ने भावपूर्ण कीर्तन में तालियों की गूंज के साथ “बलिहारी-बलिहारी बाबा” के जयघोष के बीच पूरी रात भक्तिरस में डूबकर श्री श्याम प्रभु के चरणों में अपना समर्पण अर्पित किया।
पूजन एवं हवन
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के सजे दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन से हुई। पूजन में मुकेश अग्रवाल और गंगा अग्रवाल ने यजमान बनकर विधिवत पूजा संपन्न कराई, जिसका संचालन पंडित रवि पांडेय ने किया। इसके बाद भक्तों ने हवन में आहुतियाँ दीं और बाबा की आरती व ज्योत का दर्शन किया।
भजन संध्या
पूरे वातावरण को श्याम प्रभु के मधुर भजनों ने भक्तिमय बना दिया। भजन-गंगा में डूबे भक्त पूरी रात झूमते-गाते रहे। श्याम दरबार में मत्था टेककर श्रद्धालुओं ने अपने जीवन की मंगलकामना की।
भंडारा प्रसाद
कार्यक्रम का समापन भंडारे व प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
उपस्थित प्रमुख सदस्य:
कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार कुजू के कुणाल केसरी, गोविंद केशरी, दीपक केशरी, खुशबू केशरी, मिष्टी केशरी, निक्कू केसरी, पवन केसरी, अंकित केसरी, अनुज केसरी, प्रिंस केसरी, लल्लू केसरी, गुड्डू केशरी, पंकज केसरी, ओम केसरी, सन्नी केसरी, राजा केसरी सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।