लघु उद्योग भारती ने चेंबर का जताया आभार

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : विजय मेवाड़ को लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा उनको दिए गए सम्मान के लिए लघु उद्योग भारती रामगढ़ जिला इकाई ने चेंबर के प्रति आत्मीय आभार जताया । लघु उद्योग भारती की जिला इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सिंह लाम्बा व सचिव वरुण बगड़िया ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए धन्यवाद प्रेषित किया ।

बीते 18 जून को रांची के टाटीसिल्वे में आहूत प्रांतीय उद्यमी सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रांतीय प्रभारी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री मेवाड़ के नाम की घोषणा की गई थी ।तत्पश्चात 22 जून को रामगढ़ में , रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की आयोजित वार्षिक आम सभा में लघु उद्योग भारती के नए प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ को पुष्प गुच्छ व स्मृत चिह्न से संस्था द्वारा जोरदार तरीके से सम्मानित किया गया गया । अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल , प्रदीप सिंह व आनंद अग्रवाल ने कहा रामगढ़ से श्री मेवाड़ को प्रान्तीय अध्यक्ष बनाया जाना जहाँ उनकी कर्मठता की पहचान है वहीं रामगढ़ के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है । श्री मेवाड़ को सम्मानित करने वालों में चैम्बर के पूर्व वरीय अध्यक्षों में गोविंद लाल अग्रवाल , प्रदीप सिंह , आनंद अग्रवाल , राजू चतुर्वेदी , जितेंद्र प्रसाद डब्लू सहित चैम्बर के नए अध्यक्ष मंजीत साहनी, सचिव मानू चतुर्वेदी , सचिव कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सैनी , निवर्तमान अध्यक्ष विनय अग्रवाल आदि थे । समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद , अति विशिष्ट विधायक ममता देवी , विशिष्ट अतिथि एफ जे सी सी आई के अध्यक्ष परेश गट्टानी सहित रांची व रामगढ़ के अनेकों व्यवसायी उपस्थित थे ।