शांतिधारा फाउंडेशन द्वारा विकलांग विद्यालय को चावल उपहार स्वरूप प्रदान किया गया

Spread the love

रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फाउंडेशन के स्थायी प्रकल्प चावल सेवा के अंतर्गत स्थानीय आवासीय विकलांग विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को 54 किलो चावल उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी बच्चों को चिप्स और बिस्कुट के पैकेट भी वितरित किए गए। इन उपहारों को पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी देखने को मिली।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक लील मोहन पटेल ने इस सेवा कार्य के लिए शांतिधारा फाउंडेशन का धन्यवाद व्यक्त किया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष  सुरेश पी. अग्रवाल ने जानकारी दी कि फाउंडेशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र, दिव्यांग विद्यालय, वृद्धाश्रम एवं अनाथालयों में चावल सेवा प्रदान करता रहा है।

इस अवसर पर श्री चंद्रशेखर यादव, श्री भुवनेश्वर चौधरी एवं श्री युगल महतो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।