रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ समाहरनालय स्थित परिसदन भवन के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री प्रदीप तुलस्यान उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों को पूर्व में दिए गए दिशा निर्देश की समीक्षा किया गया तथा उन्हें जल्द से जल्द मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौपने का निर्देश दिया गया।

साथ ही साथ उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को 15 अगस्त तक सभी पंचायतो में पंचायत कमेटियों का गठन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में उपस्थित प्रशिक्षण प्रभारी राजीव मेहता के द्वारा संगठन सृजन के संबंध में सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्षों को विस्तार से सारी प्रक्रियाओं को बताया गया साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी उनकी जहां जरूरत होगी वह उपस्थित रहेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादाअनवर, पूर्व विधायक मांडू जयप्रकाश भाई पटेल, बलजीत सिंह बेदी, शांतनु मिश्रा, सी पी संतन, धर्मराज राम, संतोष सोनी, एहसान उल्ला, सुजीत पटेल, सागर महतो, दिगंबर गुप्ता, बलराम साहू, लखेश्वर कुमार, रामसेवक बिदीया, अनिल कुमार सिंह, मोहम्मद मुख्तार अंसारी, लखन मुंडा, परमेश्वर कुमार महतो, प्रभात कुमार, संजय कुमार रजवार, संदीप कुमार कुशवाहा, दिलीप पांडे,मोहम्मद ईवराज कुरेशी, संजीव कुमार खंडेलवाल,राजेश नायक, गरीबा कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।