चुट्टूपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, ढाई घंटे तक प्रभावित रहा यातायात

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : बुधवार दोपहर करीब दो बजे चुट्टूपालू घाटी में एक सरिया लदा ट्रेलर ( NL01AF-4593) अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रेलर रांची की ओर से आ रहा था। ट्रेलर के पलटने के कारण घाटी की चार लेन सड़क में से एक लेन अवरुद्ध हो गई, जिससे लगभग ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

हादसे में ट्रेलर पर लदा सरिया सड़क पर फैल गया, जिससे घाटी में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक व उपचालक दोनों सुरक्षित हैं।

मौके पर पुलिस पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क से ट्रेलर और सरिया को हटाया गया। इसके बाद दोनों लेन पर यातायात को पुनः सामान्य किया गया।