रामगढ़, झारखंड : सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा बुधवार को स्टॉप डायरिया अभियान का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएमयू एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चाइल्डहुड डायरिया एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है । लगभग सभी 5 वर्ष के बच्चों कि मृत्यु मे 4.8 लाख मृत्यु चाइल्डहुड डायरिया के कारण होती है । जिसे समय पर पहचान तथा डिहाईड्रेशन को समय पर प्रबंधन कर रोका जा सकता है । दस्त के समय ओआरएस, ज़िंक एवं पर्याप्त पोषण का उपयोग कर बच्चों कि मृत्यु को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
रामगढ़ जिले मे स्टॉप डायरिया अभियान का आयोजन दिनांक 01/07/2025 से 14/08/2025 तक किया जाना है। समुदाय स्तर पर 5 वर्ष से नीचे के बच्चों के घर पर दो ओआरएस पैकेट एवं 14 ज़िंक कि गोलियां प्रीपोजीशनिंग के रूप मे वितरण करवाने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। रामगढ़ जिला अंतर्गत 119989 बच्चों तक इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है तथा आम जनो से साफ – सफाई व स्वच्छ पेय जल का उपयोग करने का अपील किया गया है ।