रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी द्वारा मंगलवार देर शाम हैप्पी डॉक्टर्स डे का आयोजन कर समाज में अपनी सेवाएं देने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ए. के. बरेलिया, डॉ. राहुल बरेलिया, डॉ. नीति बरेलिया, डॉ. पी. एस. छाबड़ा, तथा डॉ. इंद्रप्रीत छाबड़ा को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “डॉक्टर को भगवान का रूप माना गया है। वे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं, इसलिए हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए।”
सम्मानित चिकित्सकों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमैनसुमन चौधरी थीं। आयोजन में क्लब के सचिव रोहित पंसारी, अनिल गोयल, हरीश चौधरी, उमेश राजगढ़िया, रूपेश गुप्ता, रवि अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजू अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, वरुण बगड़िया तथा अजय अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।