मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज भरत कपूर का अंतिम संस्कार सम्पन्न

Spread the love
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ बैठे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक रौशन लाल चौधरी

रामगढ़, झारखंड : मंत्री योगेंद्र प्रसाद  के दिवंगत अनुज भरत कपूर का  बुधवार को बोरोबिंग स्थित दामोदर नदी के तट पर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आदित्य कपूर ने दी।

श्री भरत कपूर के अंतिम दर्शन हेतु गोमिया विधानसभा क्षेत्र तथा रामगढ़ जिले सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं समर्थक घाट पर उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 शोकाकुल मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी एवं उनके परिजनों से मिलने पहुंचे गणमान्य लोगों और आम नागरिकों ने उन्हें ढांढस बंधाया । सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक रौशनलाल चौधरी ने भी पहुंच कर मंत्री योगेंद्र प्रसाद व परिजनों को ढांढस बधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की ।