क्या मुहर्रम के मौके पर जुलूस के दौरान रामगढ़ जिला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ?

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : जुलूस में विद्युत आपूर्ति रोके जाने को लेकर कुछ दिनों पूर्व झारखंड उच्च न्यायालय ने जुलूस निकाले जाने के दौरान विद्युत आपूर्ति नहीं रोके जाने का आदेश पारित किया था। आदेश सरहुल के दो तीन दिन पूर्व आया था। सरहुल के जुलूश को देखते हुये इस आदेश के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील किया था। जिस पर विद्युत आपूर्ति काटे जाने पर रोक के आदेश पर सुप्रिम कोर्ट ने रोक लगा दिया था। जानकारों व सू़त्रों के अनुसार वह आदेश सरहुल को तुरंत मनाये जाने को लेकर था। आदेश जारी होने के बाद पहली बार मुहर्रम का त्योहार मनाया जाना है। मुहर्रम में जुलूस निकलता है। इस बार जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति रोकी जाएगी अथवा नहीं इसे लेकर उहापोह की स्थिति है।

इस संबंध में रामगढ़ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने उस आदेश पर रोक लगा दिया था। अतः विद्युत पूर्व की भांति जुलूस के दौरान कटेगी।

लेकिन इस संबंध में विभाग में ही अलग अलग जगहों पर अलग राय अधिकारियों की है। इस संबंध में रांची के विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कहा है कि जुलूस के दौरान रविवार को विद्युत आपूर्ति नहीं रोकी जाएगी। इस संबंध में उन्होेने जुलूस निकालने वालों से ताजियों, झंडो व डीजे सिस्टम लगे वाहनों को एक निश्चित उंचाई तक रखने की अपील जारी की है। इससे संबंधित खबर विभिन्न अखबारों व अन्य श्रोतों में प्रकाशित हुई तथा चलायी गयी है।

अब इस संबंध मे रविवार को ही पता चलेगा कि रामगढ़ में जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति रोकी जाएगी अथवा नहीं। वैसे मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में इस मामले पर किसी ने कोई बात नहीं रखी तथा कोई चर्चा नहीं हुई थी।