रोटरी रामगढ़ सिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस      सब्ज़ी बाजार में किए 200 थैले वितरित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल करते हुए न्यू बस स्टैंड स्थित सब्ज़ी मार्केट में लगभग 200 थैलों का निःशुल्क वितरण किया। यह थैले उन ग्राहकों को दिए गए जो बिना थैला लाए सब्ज़ी खरीदने पहुंचे थे। साथ ही, सब्ज़ी विक्रेताओं को भी थैले वितरित किए गए और उनसे अपील की गई कि वे ग्राहकों को प्लास्टिक की थैलियों में सब्ज़ियाँ न दें, बल्कि इन पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करें।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता ने इस जागरूकता अभियान का संचालन किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा, “प्लास्टिक देश के लिए कैंसर के समान है। हमें अपने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा।”

क्लब के सचिव रोहित पंसारी ने आम जनता से अपील की कि वे जब भी बाज़ार जाएं तो घर से थैला लेकर निकलें और प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह बंद करें।

इस अवसर पर उमेश राजगढ़िया, हरीश चौधरी, सुमन चौधरी, सूरज अग्रवाल, भरत गोयल और प्रकाश अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना था।