रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार 5 जुलाई 2025 को वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया।
कक्षा नर्सरी से पांचवी के छात्र-छात्राओं ने पौधे से मिलने वाली चीजों के बारे में शिक्षक- शिक्षिकाओं से जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर मंच का संचालन रंजू कुमारी ने किया। विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चन्द्रा एवं शारीरिक शिक्षक मनोरंजन चौधरी ने भी वन महोत्सव के बारे में बच्चों को जानकारियां दी और वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। वन हमारे जीवन का मुख्य अंग है। हमें इन वनों और पेड़ – पौधों की रक्षा करनी चाहिए। कक्षा छठी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शन द्वारा पारिस्थितकी तंत्र को सुंदर तरीके से बनाकर पृथ्वी को हरा – भरा तथा स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। हम सभी जानते हैं कि वन महोत्सव हर वर्ष जुलाई माह के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। यह सप्ताह वनों और पेड़- पौधों की रक्षा एवं संकल्प का दिन होता है। वन हमारे राष्ट्र की बहुमूल्य संपदा है और हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए। विद्यालय के विज्ञान विषय की शिक्षिका रंजू कुमारी ने भी वनों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। “वन है तो हमारा जीवन है।” इस नारे के साथ बच्चों ने पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों की उचित भागीदारी रही। सब की देखरेख में यह वन महोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।