धंधार तालाब विकास समिति द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

सफाई के बाद धंधार तालाब में भरा पानी

रामगढ़, झारखंड : वन महोत्सव के उपलक्ष्य में धंधार तालाब विकास समिति, बंगाली टोला के तत्वावधान में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन आशुतोष सिंह उर्फ ‘खुदी बाबू’ एवं उनके पुत्र सोमनाथ सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्तियों द्वारा पौधा रोपण कर की गई, जो समाज में महिलाओं की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को उजागर करता है। कार्यक्रम के दौरान पीपल, बरगद, बेल, आम, नीम, करंज जैसे फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए संकल्प लिया कि वे तालाब में कचरा नहीं फेंकेंगे तथा लगाए गए वृक्षों की देखभाल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऋषिकेश सिंह, वरुण सिंह, सतीश तिवारी, कौशल किशोर शर्मा, योगेंद्र मास्टर साहब, शिव प्रवेश शर्मा, मनजीत सिंह, विशाल सिंह, राहुल शर्मा, दीपक उर्फ बाबू सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले की नवशक्ति उपस्थित रही।