रामगढ़ कैंट, झारखंड 6 जुलाई :इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड के सफाई कर्मियों के बीच रेनकोट का वितरण किया गया। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सफाई कर्मियों को अपने कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी इस समस्या को समझते हुए क्लब की सदस्यों ने यह संवेदनशील कदम उठाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य था कि बरसात के मौसम में नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे और साथ ही सफाई कर्मियों की सेहत एवं सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा सके। रेनकोट मिलने से सफाई कर्मियों को न केवल बारिश से राहत मिलेगी, बल्कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी अधिक सहजता से कर सकेंगे।
सफाई कर्मियों ने इस सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब की सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सहयोग उनके लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नामिता श्रॉफ सहित सदस्याएं—जनेशा बडेरा, मेघा बगड़िया, नीरू साहनी, शर्मिष्ठा दत्ता, अनुराधा श्रॉफ, रेनू मेवाड़, नवलजीत कौर, जसविंदर कौर, पिंकी बंसल, ममता अग्रवाल, विजयलक्ष्मी आयंगर, उर्मिला बगड़िया, नीतू अग्रवाल, रंजू अरोड़ा, विनीता अग्रवाल तथा राजेंद्र बुधवाल—उपस्थित रहीं।